फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। होली पर्व की जिले के हाकिम को बधाई देने के लिए शुक्रवार को कुछ दिव्यांग बच्चे उनके कार्यालय पहुंच गए। जहां पर डीएम रविन्द्र सिंह से मिलकर रंगो के पर्व होली की बधाई दी। इस बात से खुश होकर डीएम ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ये सारे बच्चे शहर के भावना दिव्यांग स्कूल के बच्चे रहे। फोटो संख्या-11 में परिचय-डीएम को होली की बधाई देते बच्चे चौपाल से ग्रामीणों की सुनी समस्या फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक के टेसाही व शाहजहांपुर सेलरहा में बिंदकी एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार रमन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल हुई। जहां किसानों की समस्या को जाना और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं टेसाही के रामआसरे, सन्तोष, मुकेश कुमार, राजाराम, सुमन देवी, मानिकचन्द्र, रमेश, गयाप्रसाद, कमलेश द्वारा न...