वाराणसी, जनवरी 6 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के करधना गांव में बीते रविवार और सोमवार को हुई तीन बच्चियों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृत दो बच्चियों की मां मनीषा देवी ने मंगलवार को पड़ोसी पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मनीषा देवी का आरोप है कि पड़ोसी ने उनकी बच्चियों को विषाक्त पदार्थ खिलाया, जिससे उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी से विवाद हुआ था। उस दौरान उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका पड़ोसी के घर के सामने खेल रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पीड़िता के अनुसार बीते रविवार की दोपहर उनकी दोनों बच्चियां पड़ोस की एक बच्ची नैंसी के साथ के आरोपी के द्वार पर खेल रही थीं। वहां से लौटने के बाद उनकी बड़ी बेटी हर्षिता के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे...