मोतिहारी, जनवरी 24 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी ग्रिड के पास के तालाब से शुक्रवार को दो बच्चियों का शव बरामद होते मननपुर तीनगच्छीया गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव में हो रही वसंत पंचमी पूजा की धूम फीकी पड़ गयी। भेलानारी और मननपुर गांव के साथ साथ आसपास के गांव के सैकड़ों लोग तालाब के पास जुट गये। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। जिसको लेकर पुलिस भी विशेष जांच में जुट गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण का पता चलने की बात गोविन्दगंज पुलिस कह रही है। बरामद शव तीनगच्छीया गांव के शिव पूजन पासवान की पुत्री सुन्दरम कुमारी और मदन महतो की पुत्री रेणु कुमारी की थी। शिवपूजन पासवान को तीन पुत्र और तीन पुत्री थी। वहीं, मदन महतो को दो पुत्र व तीन पुत्री थी। परिजनों का का कहना था कि बच्चियां चा...