शामली, मई 18 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी बच्चा श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर लिये गये थे। जिसकी शिकायत ग्रामीण सालो से कर रहे हैं। लेखपाल ने मौके पर पहुंच पैमाईस की थी। जिसके बाद अब भूमि के चारो ओर सीमेंट के पीलर लगाये जा रहे हैं। गांव हसनपुर लुहारी मे बिजली घर के निकट 16 बीघा बच्चा श्मशान की भूमि है। जहा बच्चे दफनाने के लिए दो गंज की साफ भूमि नही मिलती है। और मजबूरी में ग्रामीणों को कीचड़ मे ही बच्चो का शव दफनाना पडता है । बच्चा श्मशान की भूमि पर ग्रामीणों ने ही अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर लिया है। मौके पर अब आधी भूमि बची हुई है। अवैध कब्जे को हटवाने के लिए ग्रामीणों सालो से इसकी शिकायत करते आ रहे हैं। जिसके पांच बार राजस्व की टीम ने भी पैमाईस की थी और अवैध कब्जा धारकों को नोटिस भी जारी किये थे।जिसके बाद जिला...