सीतापुर, मार्च 13 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में शुक्रवार को घर के बरामदे में सो रहे एक बच्चे को उठाकर महिला भाग निकली। बच्चा लेकर भागते देख ग्रामीणों ने महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया। महिला की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर सिधौली पुलिास मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कटसरैया निवासी गुड़िया के मुताबिक सुबह वह जरूरी काम से घर से बाहर गई। तीन वर्षीय बेटा घर में सो रहा था। कुछ देर बाद वह वापस लौटी तो बच्चा घर में नहीं था। काफी खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच गांव की एक बच्ची ने बताया कि एक महिला कुछ देर पहले एक बच्चे को गोद में लेकर इधर से गई है। परिवार व गांव के लोगों ने खोजना शुरू किया। इस बीच सिंहनामऊ चौराहे के गांव के मुन्नू ने बच्चे को गोद में लेकर जाती महिला को देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.