मुंगेर, अप्रैल 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के धपरी-असरगंज मुख्य मार्ग स्थित गौरा गांव के समीप बच्चा बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमदाहा गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री गौरा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ रश्मि राज तथा बढ़ौना गांव निवासी डब्लू मंडल का पुत्र आशीष कुमार बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी गौरा गांव के समीप सड़क पर अचानक दौड़ पड़े बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें बाइक पर सवार रश्मि राज तथा आशीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी का समुचित इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दिया। दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.