नई दिल्ली, मई 16 -- आजकल कई कपल्स के मन में यह सवाल रहता है कि बच्चा प्लान करने की सही उम्र क्या होती है। पहले जहां लोग कम उम्र में परिवार शुरू कर लेते थे, वहीं अब करियर, आर्थिक जिम्मेदारियां, बदलती लाइफस्टाइल और निजी लक्ष्य की वजह से लोग माता-पिता बनने का फैसला देर से लेने लगे हैं। ऐसे में महिलाओं के मन में अक्सर यह चिंता रहती है कि बढ़ती उम्र का फर्टिलिटी और गर्भावस्था पर कितना असर पड़ सकता है।क्या बच्चा पैदा करने की कोई 'सही उम्र' होती है? फर्टिलिटी विशेषज्ञ अनिंदिता सिंह के अनुसार, बच्चा पैदा करने की कोई एक तय 'सही उम्र' नहीं होती। यह फैसला शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तैयारी, मेडिकल स्थिति और व्यक्तिगत परिस्थितियों पर निर्भर करता है। सही समय वही माना जाता है जब व्यक्ति खुद को पूरी तरह तैयार महसूस करे।20 की उम्र में फर्टिलिटी क्यों बेहतर...