मेरठ, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी के बीच मरम्मत और फॉल्ट के नाम पर बिजली की आंख-मिचौली बढ़ गई है, जिससे लोग त्रस्त हैं। दिन-रात बार-बार बिजली गुल होने से पंखे, कूलर और एसी बंद हो रहे हैं। लो-वोल्टेज की समस्या भी सामने आने लगी है। अघोषित कटौती के कारण पानी की आपूर्ति और दैनिक कामकाज पर असर पड़ रहा है। सोमवार को बच्चा पार्क, छिपी टैंक समेत कई इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली बाधित रही। वहीं, गंगानगर, माधवपुरम, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, मंगलपांडेनगर, जली कोठी आदि इलाकों में भी बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे और गर्मी में बच्चे बिलबिला उठे। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कट लगने से लोग बेहाल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित कई क्षेत्रों में एक ही दिन में चार से पांच बार बिजली गुल हो रही ह...