रामपुर, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिर्पोर्ट दर्ज करायी है कि पति कुंदन,जेठ रामपाल,जेठानी भागवती,व जेठ के लड़के की बहू उजाला दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते हैं तथा जेठ जान से मारने की धमकी देता है।उसके बच्चा न होने पर उसका पति तथा परिजन उसे घर पर नहीं रखना चाहते हैं। जिस कारण उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...