रामपुर, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र में मंगलवार को ईंट भट्टे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से छह साल के मासूम की डूबकर मौत हो गई। जिसमें बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम भट्टा स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव सहविया निवासी प्रेम सिंह का छह वर्षीय पुत्र वंश मंगलवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकल गया था। बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्टे के पास बच्चे खेल रहे थे। भट्टे के पास कच्ची ईंट बनाने के लिए मिट्टी गीली करने को करीब दस फीट गहरा पानी भरा गड्डा बना हुआ है। खेलते समय वंश अचानक संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिर गया। यह देख साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाते हुए भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों को सूचना दी। मौके पर ...