चक्रधरपुर, मार्च 16 -- सोनुवा । क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर लोगों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं पर पुलिस ने लोगों को जागरुक किया है। मामले में पुलिस ने बच्चा चोर की बात को अफवाह बताते हुए इस पर ध्यान न देने और किसी के साथ मारपीट न करने की अपील की है। सोनुवा थाना में रविवार शाम को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में ईद, रामनवमी व चैत्र दुर्गापूजा को लेकर चर्चा की गई। सभी पर्व, त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्र में कुछ दिनों से बच्चा चोर को लेकर फैल रही अफवाह पर पुलिस ने इस तरह की अफवाह में न आने व किसी के साथ मारपीट न करने की अपील की। मौके पर सोनुवा पुलिस के कई अधिकारियों के अलावा अंचल कार्यालय निरीक्षक रंजन कुमार, विचित्र किड़ो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, बन बिहारी प्रधान, प्रवीण...