समस्तीपुर, फरवरी 24 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवाड़ा गांव में रविवार की शाम ऑटो पर कपड़ा रखकर गांव में घूम-घूम कर बेचने वाले तीन युवकों को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी। लोगों का बताना है कि रविवार की शाम ऑटो पर कपड़ा रखकर गांव में घूम-घूम कर तीन युवक कपड़ा बेच रहे थे। इसी दौरान तीनों युवक किसी ग्रामीण से कपड़ा खरीदने के बारे में पूछा। इस पर लोगों ने तीनों युवकों को संदिग्ध समझ उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोग उक्त तीनों युवकों को बच्चा चोर समझने लगे। हालांकि स्थानीय थाना को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले लाई। इंस्पेक्टर वह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है वैसे पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.