पलामू, मार्च 6 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बंदला गांव में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर घेर कर मारपीट गी गई। हालांकि गांव के कुछ समझदार लोगों ने उसे बचाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित थाना लेकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। बुजुर्ग की पहचान बिहार के गया जिले के टेकारी प्रखंड के मऊ गांव (सेवरा के निकट) निवासी चेतु मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से कमजोर हैं और पिछले 20 दिनों से घर से लापता थे। चैतू भटकते हुए जिले के पांडू इलाके में पहुंच गए थे। थाने के बंदला गांव में एक अज्ञात व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों में संदेह हुआ। पांडू के थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि गया जिले की प...