धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला के कुसुम विहार के पिपरा बेड़ा में युवक को इधर-उधर घूमते देख स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। बच्चा चोर होने के संदेह में एक पेड़ से गम्छे के सहारे उसे बांध दिया। मामले की जानकारी पाकर सरायढेला पुलिस पहुंची और उसे मुक्त कराया। पूछताछ में जानकारी मिली कि वह बिहार के गया फतेहपुर का रहने वाला है। सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि संदेह के घेरे में आए युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह गया स्थित अपने घर से धनबाद आ गया था। घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को पेड़ से जरूर बांधा गया था, लेकिन कुछ प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के कारण युवक के साथ किसी ने मारपीट नहीं की। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि बिना जांच-पड़ता...