पाकुड़, मार्च 13 -- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह के कारण ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला और पुरुष को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बचा लिया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 2:30 बजे मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नरोत्तमपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला और पुरुष को बच्चा चोर समझकर ग्रामीण परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस बल और वार्ड सदस्य को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने दोनों बुजुर्गों को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर थाना लाया। थाना में दोनों को बैठाकर पानी पिलाया गया और पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि दोनों खानाबदोश हैं और बिहार के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.