चक्रधरपुर, मार्च 19 -- बंदगांव । कराईकेला थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगली इलाके में बुधवार की शाम को बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। कराईकेला थाना क्षेत्र से लगभग 6 किलोमीटर दूर घने जंगल में स्थित बुरुडीह गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में चार युवकों को पकड़ लिया। हालांकि, कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन की त्वरित कार्रवाई से मामला समय रहते सुलझ गया। जानकारी के अनुसार गुदड़ी थाना के ग्राम बंदोकुमा निवासी बुधवा हासा पूर्ति, किशनु हासा पूर्ति, सानू हासा पूर्ति और एतवा हासा पूर्ति पक्षी पकड़ने के सिलसिले में कराईकेला के जंगली क्षेत्र के बुरुडीह में आए थे। संदिग्ध अवस्था में घूमते देख बुरुडीह के ग्रामीणों को उन पर बच्चा चोर होने का शक हुआ और उन्होंने चारों को घेर कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कराईकेला थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.