मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरा वार्ड 20 में सोमवार को बच्चा चोर के संदेह पर विक्षिप्त महिला की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे दारोगा उमाशंकर सिंह ने महिला को भीड़ से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित महिला झारखंड की चाईबासा निवासी बासमती देवी है। मामले में एसआई उमाशंकर सिंह के बयान पर बखरा निवासी देवेंद्र राय की पत्नी धर्मशिला देवी, फूलदेव राय, साढा डंबर निवासी विकास कुमार, सेंदुआरी निवासी आलोक सर्राफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसआई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक महिला की बच्चा चोर के संदेह पर पिटाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ से बचाकर इलाज कराया गया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया महिला विक्षिप्त है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.