छपरा, फरवरी 18 -- सोनपुर। नयागांव थाने के रसूलपुर गांव में बुधवार की शाम इधर - उधर भटक रही एक महिला को बच्चा चोर की आशंका पर लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना पर लगभग 60 वर्षीय महिला को थाने पर लाया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। वह डरी हुई है। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम वो पता भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...