गुमला, मार्च 11 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के लापू गांव में बच्चा चोर की अफवाह में एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।घटना के बाद पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं बुधवार को पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों विसवा उरांव, लेटे उरांव, सुदीप उरांव व चंदेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव में बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई थी। इसी दौरान गांव में घूम रही एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीट दिया।घटना की सूचना मिलने पर विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ग्रामीणों क...