भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुड़हट्टा चौक के पास बच्चा चोर होने की अफवाह में स्थानीय लोगों ने एक युवक की सामूहिक पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर इलाज कराया। जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक भागलपुर के मोगलपुरा निवासी मो. दानिश है और वह मंदबुद्धि है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह यह अफवाह फैली कि उक्त युवक एक बच्चे का हाथ पकड़कर ले जा रहा है। देखते ही देखते यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उत्तेजित भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक पिछले तीन दिनों से मोहल्ले में संदिग्ध रूप से चहलकदमी कर रहा था, जिससे उन्हें उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.