साहिबगंज, फरवरी 27 -- साहिबगंज। बच्चा चोरी की बढ़ती अफवाह को रोकने व लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टिकोण से गुरुवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी व कृष्ण प्रसाद दियारा में पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया । मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद लोगों को थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। पहले उस व्यक्ति का नाम-पता पूछे और आधार कार्ड देखाने को कहें। पूछताछ में संदिग्ध लगने पर स्थानीय मुखिया या किसी जनप्रतिनिधि को तुरंत इसकी सूचना दें। इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय थाना को भी दें। बेवजह किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या लड़ाई-झगड़ा करने पर आप खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। आपके खिलाफ के केस भी हो सकते हैं। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.