पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में शनिवार के दिन में बच्चा चोर का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने मानसिक विक्षिप्त यूवती को पड़कर चैनपुर थाना पुलिस के हवाले किया। चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि यूवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है पूछताछ के क्रम में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है आशंका है कि यह बिहार के कैमूर के रहने वाली है। इसका पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है पहचान होने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगाअन्यथा इसे सी डब्लू सी के हवाले कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार शनिवार के दिन में गांव में घूम रही थी उसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में इसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दिया सूचना पाते हैं पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ से यूवती को बचाते हुए चैनप...