कार्यालय संवाददाता, अगस्त 15 -- संभल की असमोली थाना पुलिस ने गांव ओबरी के उर्स मेले से बच्चों का अपहरण कर दिल्ली में बेचने वाले गिरोह का शुक्रवार को खुलासा किया है। दिल्ली की एक आईवीएफ क्लीनिक में नर्स बताई जा रही महिला सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चार वर्षीय बच्चों को बरामद किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 80 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में बाइक और कार की गतिविधियों के जरिए गिरोह का नेटवर्क संभल से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली तक जुड़ा मिला। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में तीन महिलाएं हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।IVF क्लीनिक की नर्स निकली मास्टरमाइंड पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को बहजोई कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि ओबरी निवासी सलमान का चार वर्षीय बेटा उवेश 5 अगस...