रांची, मार्च 25 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। जोन्हा पुड़ीटोला में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। ग्रामीणों को शक था कि युवक बच्चा चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह एक अनजान व्यक्ति को गांव में घूमते देखा गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, स्थिति को गंभीर होते देख कुछ जागरूक ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले जाकर पूछताछ शुरू की।पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह केवल संदेह का मामला है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.