बच्चा चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा
रुडकी, जून 25 -- रुड़की, संवाददाता। बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पनियाला में बुधवार की रात गांव में एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। इस दौरान वह तीन बच्चों के पास जाकर खड़ा हो गया। इस बीच किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी और उसने बच्चा चोरी करने का शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बच्चा चोरी के शक में युवक को बंधक बना लिया। यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा साथ ही युवक की जमकर पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.