वाराणसी, अप्रैल 3 -- रोहनिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार परमानंदपुर गांव निवासी रिंकू भारती के बेटे 10 वर्षीय बेटे को महिला ने उठा लिया था। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसके पकड़ लिया।पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के परिजन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि महिला अर्ध विक्षिप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...