आगरा, मार्च 13 -- राधे वाली गली, शिव नगर शाहगंज में शुक्रवार को बच्चा चोरी के शक में पांच लोगों से अमानवीय व्यवहार किया गया। पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उसके बाद उनका सिर मुंडवा दिया गया। पीड़ितों में चार पिता-पुत्र थे। वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष के लोग बच्चा चोर नहीं हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सदर तहसील के पास नट समाज के कुछ परिवार झुग्गी झोंपड़ी में रहते हैं। जीवन यापन करने के लिए भीख मांगते हैं। शनिवार को शनिदेव के लिए तेल लेते हैं। नीबू मिर्च दुकानों और घरों पर टांगते हैं। सुबह के समय दो युवक व उनके दो बेटों सहित पांच लोग शिव नगर में गए थे। वहां घर-घर दरवाजा ख...