मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मोहल्ले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को दबोचा लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस दौरान मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बीबीगंज मोहल्ले में दो युवकों की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगी। ऐसा ला कि दोनों बच्चा चोरी करने के लिए इलाके की रेकी कर रहे हैं। इसके बाद दोनों को घेर कर दबोच लिया गया। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पकड़ पुलिस को सौंपा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनका सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.