पाकुड़, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के हाथकाठी गांव में शुक्रवार को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ से उस व्यक्ति को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। दरअसल एक संदिग्ध व्यक्ति को गांव के आसपास घूमते देख ग्रामीणों को शक हुआ। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगे। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और उस व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उस व्यक्ति को नए कपड़े भी दिए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें...