समस्तीपुर, दिसम्बर 6 -- शाहपुर पटोरी। बीते 3 अक्टूबर को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से चुराए गए 6 माह के बच्चे की पटोरी के चकसाहो से सकुशल बरामदगी के बाद बच्चों को चुराकर बेचने के धंधे में संलिप्त पटोरी के लोदीपुर धीर स्थित अवैध नर्सिंग होम सूर्य नारायण क्लिनिक में पिछले तीन दिनों से ताला लटका हुआ है। ऐसी घटनाओं का मास्टरमाइंड सह नर्सिंग होम का संचालक एवं बगैर डिग्री धारी डॉक्टर अविनाश कुमार एवं अन्य तथाकथित डॉक्टर व कर्मी भी फरार हैं, जिसकी तलाश रेल पुलिस, पटोरी पुलिस एवं डीआईयू की टीम लगातार कर रही है। संयुक्त टीम ने बच्चे को गुरुवार को पटोरी के चकसाहो से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को 3.5 लाख रुपए में बेचने वाली उस नर्सिंग होम की नर्स चकसाहो निवासी मुन्नी कुमारी एवं बच्चे को खरीदने वाले चकसाहो निवासी नि: संतान दंपति अनिल कुमार एवं गुड़िया द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.