रांची, मार्च 14 -- खूंटी, संवाददाता। तोरपा थाना क्षेत्र के जापुत बांधटोली गांव में एक किशोरी द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय गरिमा भेंगरा के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरिमा भेंगरा पर गांव के ही एक बच्चे को चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि इसी आरोप से आहत होकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। बताया जाता है कि गांव के सानिका भेंगरा अपनी पत्नी से अलग रहता है और उनका एक बच्चा सानिका के पास ही रहता है। सानिका की पत्नी ने गरिमा से अपने बच्चे को एक बार मिलाने का आग्रह किया था, क्योंकि वह उससे मिलना चाहती थी। 10 मार्च को गरिमा बच्चे को उसकी मां से मिलवाने के लिए ल...