मोतिहारी, जून 30 -- पताही,निज संवाददाता। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से मासूम बच्चे की चोरी कर बेचने के आरोप में गिरफ्तार डॉ सुनील कुमार व विकास कुमार के द्वारा नर्सिंग होम की आड़ में चलाए जा रहे अवैध काम के खिलाफ अनुमण्डल प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को एसडीएम मंगला कुमारी के आदेश पर मधुबन - तेतरिया रोड स्थित आदर्श क्लीनिक को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने सील कर दिया गया है। मालूम हो कि समस्तीपुर जंक्शन से 9 माह के मासूम आशीष कुमार का अपहरण कर लिया गया था। 26 जून को समस्तीपुर जीआरपी ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमे मधुबन के कजराहां निवासी शांति देवी, गड़हिया के हरि नारायणपुर मुजाहिदा निवासी सोनू सहनी, राजेपुर के काशीपकड़ी निवासी कथित चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार, मेहसी के फुलवरिया निवासी कथित चिकि...