देवघर, मार्च 8 -- क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों से अफवाहों से बचने की अपील की। इसको लेकर शनिवार शाम पथरड्डा ओपी प्रभारी सामु बांडू की अगुवाई में पुलिस ने वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से ओपी क्षेत्र के पथरड्डा, सुरा, तुंबो जमनी, बोचबांध, बरदही, चोरमारा, मंदरिया, धनपालसी, नवादा समेत अन्य गांवों में माइकिंग कर ग्रामीणों को बच्चा चोर के अफवाह सेबचने की अपील की। पुलिस ने कहा कि गांव में दिखने वाला हर संदिग्ध बच्चा चोर नहीं होता है। गांव कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचना पुलिस को दें। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर मारपीट नहीं करने की अपील की। पुलिस ने पिछले दिनों ओपी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र निवासी सरफराज आलम नामक विक्षिप्त युवक के साथ बच्चा चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.