देवघर, फरवरी 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला में रविवार दोपहर बच्चा चोरी की आशंका पर स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वृद्ध की पहचान सीमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिला अंतर्गत मदनकट्टा गांव निवासी के रूप में बताई जा रही है। मोहल्लेवासियों के अनुसार दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में थे। इसी दौरान एक छोटी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उक्त वृद्ध व्यक्ति ने बच्ची को पास बुलाकर बिस्कुट देने की कोशिश की। बच्ची ने डर के कारण उसके पास जाने से इनकार कर दिया और घर में जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और वृद्ध को पकड़कर बैठा लिया। लोगों ने उससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.