गिरडीह, फरवरी 18 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सह पंचायत अरखांगो में मंगलवार को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। युवक बजरंगबली मंदिर के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों को उस पर शक हुआ और एहतियातन उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घोड़थम्भा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने खुद को राजस्थान का निवासी बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है या नहीं। प्रारंभिक तौर पर युवक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है या फिर नशे का आदि हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.