गोपालगंज, फरवरी 28 -- बरौली, एक संवाददाता। नगर के कोटवा वार्ड में शनिवार की दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कोटवा वार्ड के तुरहा टोली मोहल्ले के एक घर में एक अज्ञात महिला अचानक प्रवेश कर गई। उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। अनजान महिला को घर में देखकर वहां मौजूद महिलाओं ने उससे पहचान और आने का कारण पूछना शुरू किया। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। अफवाह के बीच लोगों ने महिला को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अलका सिन्हा ने बताया कि बच्चा चोरी की बात पूरी तरह अफवाह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...