धनबाद, फरवरी 21 -- बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और शक पर मारपीट करने के बढ़ते मामले को लेकर पुलिस सर्तक हुई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने संज्ञान लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमलोगों से भी अपील की है। कहा है कि बच्चा चोरी की अफवाहों से सावधान रहें और केवल शक के आधार पर किसी अजनबी व्यक्ति को अपराधी न मानें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है तो तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें। किसी को पकड़ कर उसके साथ हिंसक व्यवहार करना स्वयं एक गंभीर दंडनीय अपराध है। एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चा चोरी के नाम पर भीड़ इकट्ठा कर हिंसा करने वालों के विरुद्ध सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया...