सासाराम, फरवरी 28 -- संझौली, एक संवाददाता। शनिवार को थाना क्षेत्र के सियारुआ गांव में सुबह बच्चा चोरी की अफवाह ने अचानक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। एक अज्ञात महिला को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। गांव में हंगामे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और महिला को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाने ले आईं। पुलिस की पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...