मुंगेर, फरवरी 26 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड में बच्चा चोरी की भ्रामक खबर फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो यूट्यूबर को थाना बुलाकर कड़ी हिदायत दी। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया था, जिसमें बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित युवकों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि वीडियो वायरल करने की मंशा से बनाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को भविष्य में इस तरह की भ्रामक खबर प्रसारित नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...