हजारीबाग, फरवरी 26 -- चौपारण प्रतिनिधि पाण्डेयबारा पंचायत अंतर्गत कमलवार गांव में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्चा चोरी की आशंका पर एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। शोर मचते ही देखते-देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौपारण पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल महिला को थाने लाकर पूछताछ कर रही है और मामले की सत्यता की जांच में जुटी है। कानून हाथ में न लें लोग: थाना प्रभारी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की खबरें महज एक अफवाह हो सकती हैं, इसलिए लोग किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। किसी भी अफवाह में न आएं और कानून को अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.