आरा, फरवरी 26 -- जख्मी महिला का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में पटना की एक बीमार महिला को सड़क पर धकेल दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी महिला पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के पालीगंज गांव निवासी चंद्रभूषण शर्मा की 50 वर्षीया पत्नी जनक दुलारी देवी हैं। जनक दुलारी देवी ने बताया कि वह कुछ माह से बीमार चल रही हैं। कुछ दिन पूर्व वह इलाज कराने के लिए जगदेव नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर आरा जगदेव नगर आयी है। बुधवार की शाम वह जगदेव नगर मोहल्ले में सड़क किनारे चबूतरे पर बैठी थी। तभी कुछ लोग वहां आए और कहने लगे कि यहां से जाओ। इसी बीच एक व्यक्ति की ओर से बच्चा चोर का हल्ला कर दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.