पाकुड़, मार्च 6 -- सिमलोंग ओपी थाना परिसर में बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने की। हाल के दिनों में क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की अफवाह तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों में भय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर लोगों को जागरूक करने का पहल किया। बैठक में ग्राम डमरू, मुड़जोड़ा, जापानी, छोटागुरसो समेत आसपास के कई गांवों के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई सत्यापित घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी तरह की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया या आपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.