मुंगेर, फरवरी 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के चौरगांव एवं आशा जोरारी गांव में बच्चा चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार चौरगांव के बिंद टोला में घर के बरामदे में अपने दादी के साथ सो रहे दो बच्चों को अगवा करने का प्रयास किया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बिंद टोला निवासी 65 वर्षीय सीमा देवी अपनी छह वर्षीय पोते रितीश कुमार और दस वर्षीय पोती रागिनी के साथ घर के बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। देर रात करीब दो बजे दो अज्ञात युवतियां वहां पहुंचीं और मच्छरदानी हटाकर बच्चों को खींचने लगीं। इसी दौरान सीमा देवी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। भागने के दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला सीमा देवी पर किसी अज्ञात केमिकल का छिड़काव कर फरार हो गई। केमिकल के प्रभाव से सीमा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.