भभुआ, मार्च 14 -- भभुआ। शहर के वार्ड 6 में आस्करण मंदिर के पास बच्चा चोरी का आरोप लगा भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर पुलिस को हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता 40 वर्षीया प्रेमा देवी मोहनियां थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव निवासी इद्रीश वैद्य की पत्नी है। घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज कराकर सदर थाना पर लाया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। परिजनों ने देवर-भाभी को पीटा, दिया आवेदन भभुआ। शहर के वार्ड 11 स्थित जायका गली में आपसी विवाद को ले एक महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता आकृति कुमारी वार्ड 11 निवासी अजीत कुमार केसरी की पत्नी है। आकृति ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सदस्यों द्वारा उसकी पिटाई की गई। देवर बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने भभुआ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने क...