सीवान, फरवरी 18 -- सिसवन। माधोपुर ट्रेनवां गांव के लोगों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया। संदिग्ध व्यक्ति कभी अपने आपको बंगाल का तो कभी कहीं का बता रहा था। वह सही बातें नहीं कर रहा था। सोमवार की दोपहर वह टरेनवां विद्यालय में जब बच्चों को खाना खिलाया जा रहा था तभी वह हरिओम तिवारी के घर में जाकर देख रहा था। लोगों ने जब इसका कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोला। पूछे जाने पर वह संदिग्ध व्यक्ति लोगों को बरगलाने की काम कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...