नवादा, फरवरी 17 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह बाजार में रविवार की शाम बच्चा चोरी कर भाग रही एक महिला को लोगों ने पकड़ा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरि पिंड गांव निवासी सुषमा देवी पति भूषण केवट के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक इस अंतरजिला महिला चोर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। नवादा शहर में वर्ष 2018 में कम्बल और 2024 में सोने की चेन चोरी करते पकड़ी गई थी। नवादा नगर थाने में इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी और न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। घटना की सूचक रूपौ थाना क्षेत्र के धनावां गांव निवासी चिकु कुमारी पति सुबोध यादव का आरोप है कि वह रोह बाजार में कपड़ा खरीद रही थी। उसके साथ तीन साल की पुत्री नंदनी कुमा...