मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई की। आरोप था कि दोनों युवकों ने घर में घुसकर बच्चा चोरी करने का प्रयास किया था। पकडे गए युवकों के पास से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। पकडे गए युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। मोहल्ला काजियान निवासी शराफत अली के घर में मंगलवार शाम को दो संदिग्ध युवक घुस गएं। युवकों ने घर के अन्दर खेल रहे एक बच्चे को पकडने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। बच्चे की आवाज सुनकर आए परिजनों को देखकर दोनों युवक भागने लगे। शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले वासियों ने दोनों को पकड लिया। दोनों की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुडाकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। बताया गया है कि दोनों के पास से कुछ संदिग्ध स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.