भोपाल, मई 26 -- ट्विशा शर्मा मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। सीबीआई ने सोमवार भोपाल पुलिस से केस लिया और नई एफआईआऱ दर्ज की। इस एफआईआर में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। एफआईआर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्विशा की फांसी लगने से हुई है। फांसी मौत से पहले लगाई गई थी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है जो इशारा करते हैं कि या तो उसके किसी भारी चीज में मारा गया है या फिर मारपीट की गई है। शिकायत में बताया गया है कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को ट्विशा के कैरेक्टर पर शक था। ट्विशा प्रेग्नेंट हुई थी तो इस बच्चे को भी किसी दूसके का बच्चा बताया। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिर गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के सामने एक शर्त भी रख दी थी।अबॉर्शन कराने का डाला था दबाव शिकायत में कहा गया है कि अप्रै...