हाजीपुर, जुलाई 23 -- सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चकेयाज में एक बच्चा और महिला के साथ मारपीट की घटना हुई,जिसको लेकर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। प्राथमिकी चकेयाज निवासी स्व.बालगोविंद पासवान की पत्नी श्यामसुन्दरी देवी ने कुणाल कुमार,मनोज पासवान, भुल्ला पासवान, कुन्दन पासवान, संजय पासवान पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि 21 जुलाई को करीब 5 बजे दिन में नाती अपने दरवाजे पर मुर्गी के बच्चें के साथ खेल रहा था कि इसी क्रम में कुणाल कुमार आया मुर्गी के बच्चें को लात से मारने लगा। नाती बच्चा है कुछ बोल दिया तो कुणाल कुमार ने नाती को मारने लगा। इसी पर वह गई तो सभी आरोपी भद्दी-भ‌द्दी गाली देने लगा। साथ ही फैट व लात से मारने लगा और रोड पर बाल पकड़कर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगी है और दोनों कान में से सोने का फुल कीमत करीब दो लाख का,...