नई दिल्ली, अगस्त 15 -- खाना कितना भी सोच समझकर बना लो, थोड़ा बहुत तो बच ही जाता है। खासकर रात में अगर चावल बने हों तो बचते जरूर हैं। आमतौर पर हम इन्हें फ्रिज में स्टोर कर के रख देते हैं, ताकि सुबह गर्म कर के दोबारा खा सकें। लेकिन फ्रिज में रखने के बाद चावल आपस में बिल्कुल चिपक जाते हैं। ये इतने हार्ड हो जाते हैं कि इन्हें देखकर खाने का मन ही नहीं होता। बेशक दोबारा आप इन्हें गर्म कर लें, लेकिन इनके दाने आपस में चिपके रहते हैं और ये काफी ड्राई और सख्त हो जाते हैं। दरअसल चावल गर्म करने का ये तरीका ही सही नहीं है। सीधे बर्तन में चावल गर्म करने से वो और ज्यादा ड्राई हो जाते हैं, जिन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता। फिर इन्हें गर्म करने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं-फ्रिज में रखे चावल दोबारा ऐसे गर्म करें फ्रिज में रखे चावल आपस में चिपक जाते ...